भारत माता का पूजन व वंदन सभी का धर्म : सुरेश

WhatsApp Channel Join Now












-सीमा जागरण मंच की ओर से भारत माता पूजन कार्यक्रम

मोतिहारी,24जनवरी(हि.स.)।जिले के रक्सौल के मौजे स्थित न्यू हराइजोंस इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में मंगलवार सीमा जागरण मंच द्वारा भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल्यचित्र पर संघ के वरीय स्वयंसेवक वीरेंद्र सोनी ने माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने कहा स्वामी विवेकानंद जी युवकों से हमेशा कहा करते थे,उठो जागो और तब तक रुको नहीं जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए,लेकिन आज की युवा पीढ़ी मैकाले की शिक्षा नीति के कारण अपने आदर्श से भटक गई है। लिहाजा आज देश में सृजनात्मक उत्पादकता एवं शांति की जगह विध्वंसात्मक गतिविधियां, अराजकता ज्यादा बढ़ गयी है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता की भावना पर अराष्ट्रीयता हावी हो रहा है। इसीलिए अपने मातृभूमि की वंदन एवं पूजन जरूरी है। भारत माता का वंदन एवं पूजन हमारा परम धर्म है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र किशोर ठाकुर ने भारत माता के पूजन की महता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में जिला संपर्क प्रमुख दीपक जायसवाल, संगीता जायसवाल, कोषाध्यक्ष प्रतिक चंद्र प्रसाद, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज पासवान, नगर मंत्री राजन सरार्फ, सुनील कुमार, अमित सरार्फ अरविंद कुमार जय विक्रांता पासवान सहित अन्य कई मौजूद थे।

हिन्दु्स्थान समाचार

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story