मैथिली सिनेमा इतिहास नामक पुस्तक में युवा फिल्म निर्देशक काम की सराहना

WhatsApp Channel Join Now
मैथिली सिनेमा इतिहास नामक पुस्तक में युवा फिल्म निर्देशक काम की सराहना


मैथिली सिनेमा इतिहास नामक पुस्तक में युवा फिल्म निर्देशक काम की सराहना


सहरसा,13 दिसंबर (हि.स.)। बॉलीवुड के युवा फ़िल्म एडिटर और निर्देशक एन मंडल ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से से जानकारी दी कि मैथिली सिनेमाक इतिहास के रचयिता किसलय कृष्णा से भेंट स्वरूप मिली पुस्तक को मैंने पढ़ा और देखा कि उसमें मैथिली सिनेमा की विकास यात्रा और विभिन्न पहलुओं की महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। जो मैथिली सिनेमा के इतिहास की जानकारी के लिए और मैथिली फ़िल्म में अपना करियर तलाशने वाले कलाकारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही एन मंडल ने लिखा कि मैथिली सिनेमा के लिए मेरे छोटे से प्रयास को इस किताब में शामिल करने के लिए किसलय कृष्णा का बहुत बहुत धन्यवाद।

उन्होंने कहा यह किताब मैथिली सिनेमा के छात्रों, शोधकर्ताओं और विद्वानों के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी। युवा निर्देशक एन मंडल को इनके ग्रामीण और इनके चाहनेवालों ने किताब में हुई चर्चा के लिए शुभकामनाएं दी । इसको लेकर एन मंडल के दोस्त ग्रामीण और घर के लोगो मे काफी खुशी का माहौल है।इस किताब में एन. मंडल की निर्देशित मैथिली फ़िल्म ''''रखी के लाज'''' की चर्चा की गई है।वही इनके कार्य की काफी सराहना की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771423 Articles

Share this story