नशीले पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 9वीं एपेक्स स्तरीय एनसीओआरडी की बैठक संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
नशीले पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 9वीं एपेक्स स्तरीय एनसीओआरडी की बैठक संपन्न


पटना, 23 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एनसीओआरडी (नार्को कोऑर्डनैशन सेंटर )की 9वीं एपेक्स कमेटी (शीर्ष स्तरीय समिति) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खेती और दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना था।

बैठक की शुरुआत में गृह विभाग द्वारा राज्य में मादक पदार्थों की वर्तमान स्थिति और पिछले निर्णयों के अनुपालन पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि राज्य स्तर पर एनकॉर्ड की बैठक त्रैमासिक और जिला स्तर पर मासिक रूप से अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एनकॉर्ड पोर्टल पर बैठकों और कार्यवाही की रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से अपलोड करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही एनसीओआरडी की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story