91 दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसाइकिल और इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर

WhatsApp Channel Join Now

दरभंगा, 06 नवंबर (हि.स.)। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में शुक्रवार को 91 लाभार्थियों के बीच 75 बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं 16 इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर का वितरण किया गया। समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को सम्मान, समान अवसर और स्वावलंबन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इन वाहनों से उनका आवागमन आसान होगा तथा दैनिक जीवन में स्वतंत्रता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उन्होंने दिव्यांगजनों से अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ने की अपील की। मंत्री ने दिव्यांग बच्चों को नियमित पढ़ाई करने और शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य बनाने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार झा, जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी, जिलाधिकारी कौशल कुमार, उप विकास आयुक्त स्वप्निल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773680 Articles

Share this story