सोनपुर में 86वां संगीत, वाद्य एवं नृत्य सम्मेलन का आयोजन सात अगस्त को बांग्लादेश व जयपुर के कलाकार देंगे प्रस्तुति

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 06 अगस्त (हि.स.)। सोनपुर हरिहर क्षेत्र स्थित लोक सेवा आश्रम परिसर में 86वें संगीत, वाद्य एवं नृत्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। लोक सेवा आश्रम सांस्कृतिक एवं कला मंच द्वारा यह कार्यक्रम संस्थापक महासंत दिवंगत बाबा रामलखान दास महाराज की 57वीं पुण्य तिथि स्मृति में आयोजित हो रहा है।

उदासीन महामंडल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु दास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने बताया कि मुख्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 7 अगस्त 2026 को शाम 7:30 बजे से होगा, जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार भाग लेंगे।

शास्त्रीय गायन में पंडित रमेश मेवाल, पंडित समीरन विश्वास, डॉ० स्वर्णमय चक्रवर्ती, सिद्धेश्वर भौमिक, देवानंद ठाकुर एवं दिनेश शर्मा सेवा निवृत जिला जज, वैशाली सुर बिखेरेंगे,

वहीं सितार पर सुजॉय बोस, तबला एवं पंडत पर डॉ० पंडित अंकित पारीक, तबला पर जटिलेश्वर पारीक, लक्ष्मीनारायण ओझाा, सुदीप चटर्जी, सुभाकित पारीक, आर्यन शंकर और बांग्लादेश के कला साधक सुमन कुमार नाग, बांसुरी वादन करेंगे।

इसके साथ ही जयपुर की डॉ तरुणा जांगिड़ और बांग्लादेश की नेहा बोस व प्रिया मैती, पश्चिम बंगाल की झिल्लिक भौमिक, कोलकाता की मंजीरा दत्त एवं सतमिता कुरे सहित कई कलाकार कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। गुरु पंडित अपूर्व कर के निर्देशन में कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम के उद्घोषक एवं संयोजक आकाशवाणी लखनऊ के डॉ अशोक कुमार सिंह गौतम होंगे। आश्रम के संत विष्णु दास उदासीन मौनी बाबा ने सभी संगीत-कला प्रेमियों को आमंत्रित किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story