विद्युत स्पर्शाघात से 65 वर्षीय किसान की मौत

WhatsApp Channel Join Now

दरभंगा, 29 अगस्त (हि.स.)।

दरभंगा जिला अंतर्गत बेनीपुर प्रखंड के बलनी गांव में शनिवार को विद्युत स्पर्शाघात से 65 वर्षीय किसान खेदरू मुखिया की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, खेदरू मुखिया अपने सूख रहे धान के खेत की सिंचाई करने के लिए खेत पहुंचे थे। पाइप को ठीक करने के बाद वे मोटर चालू करने जा रहे थे। इसी दौरान वे बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बगल के खेत में काम कर रहे एक किसान ने खेदरू मुखिया को जमीन पर गिरा देखा और अन्य किसानों व मजदूरों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने गहरा दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story