बाबा हरिहरनाथ मंदिर में 60 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

WhatsApp Channel Join Now
बाबा हरिहरनाथ मंदिर में 60 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


बाबा हरिहरनाथ मंदिर में 60 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


बाबा हरिहरनाथ मंदिर में 60 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


सारण, 04 अगस्त (हि.स.)। श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बीते सोमवार को सारण, वैशाली, पटना, मुजफ्फरपुर सहित बिहार के विभिन्न जिलों, उत्तर प्रदेश और झारखंड से आए लगभग 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

मेला क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, नियमित सफाई, मेडिकल कैंप तथा एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे, वॉच टावर, पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

यातायात सुगम बनाने हेतु रूट चार्ट लागू है। इसके अलावा, नदी क्षेत्र में गोताखोरों व नावों की तैनाती, खोया-पाया केंद्र, अग्निशमन सेवा तथा डाक बम श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रवेश व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से दर्शन करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story