छः माह से मानदेय नहीं, भुखमरी के कागार पर कर्मी

WhatsApp Channel Join Now
छः माह से मानदेय नहीं, भुखमरी के कागार पर कर्मी


बेतिया, 02 नवंबर (हि.स.)। नौतन प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत आवास सहायकों को विगत छः महीने से मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।मानदेय नहीं मिलने से नाराज कर्मियों ने सोमवार को काली पट्टी बांध कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

आवास पर्यवेक्षक मनोज कुमार, सहायक संगीता कुमारी,दिनेश चौरसिया,अनुज कुमार, मुन्ना कुमार पांडेय,नवीन कुमार चौबे,मनीष कुमार,संतोष कुमार,शनि कुमार,अमरेश कुमार,मूकेश कुमार, रविरंजन कुमार, मोहम्मद इरफान आदि ने बताया कि विगत छः महीने से हमलोगों को मानदेय भुगतान नहीं हुआ है।जिसके कारण हमारे बच्चो की पढ़ाई की फीस के साथ साथ उनके घर के खर्चें भी चलाना मुश्किल हो गया है।

इस दिपावली व छठ पर्व पर बच्चों व परिवार के लिए कपड़े आदि समानों की खरीदारी भी नहीं हो रही है।जिसके कारण उनकी दिपावली इस वर्ष फिकी रहने की उम्मीद दीख रही है। कर्मियों ने मानदेय नहीं मिलने से अपनी नाराजगी दिखाते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया तथा काली पट्टी बांध कर अपना काम किया।

मानदेय भुगतान को लेकर एक ज्ञापन भी बीडीओ गिरधारी लाल को सौंपा। बीडीओ ने बताया कि आवास कर्मियों के सामने समस्या है। उनका संवाद वरीय अधिकारियों तक पहुचाया जा रहा है।ताकि पर्व से पहले उनका बकाया भुगतान हो सके।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771148 Articles

Share this story