छपरा में 7 अगस्त को मनेगा 5वां राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 06 अगस्त (हि.स.)। ओलंपियन नीरज चोपड़ा के सम्मान में 7 अगस्त को 5वां राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस छपरा में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सारण जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा परिसर में सुबह 7 बजे से स्थानीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस स्पर्धा में बालक-बालिका व पुरुष-महिला वर्ग के अंतर्गत अंडर-16, 18, 20 तथा ओपन श्रेणी के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। सारण एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने दी जानकारी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story