राहुल गांधी के 56 वां जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया
सहरसा, 19 जून (हि.स.)। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राहुल गांधी का 56 वां जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मनाया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने राहुल गांधी के तैल चित्र के सम्मुख केक काट कर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल राजनीति भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदैव लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, युवाओं, छात्रों के अधिकार, किसानों, मजदूरों तथा वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य किया है। उनका संघर्ष, समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया है और जनता की समस्याओं को संसद से लेकर सड़क तक प्रमुखता से उठाया है।
एन एस यू आई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरीय कोंग्रेसी केशर कुमार सिंह ने राहुल गाँधी को बधाई देते हुये कहा कि आज उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर हम सभी उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना करते हैं। ईश्वर उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए असीम ऊर्जा, साहस और सफलता प्रदान करें ताकि वे देश के गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम जनता के अधिकारों के लिए इसी तरह निरंतर कार्य करते रहें।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि मो नईम उद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर, वरिष्ठ कोंग्रेसी बद्री प्रसाद यादव, वरीय नेता भरत झा, मो खाजा, शोभा कांत झा, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, कहरा, राम शरण कुमार, सौर बाजार, वीरेंद्र पासवान, नगर बैधनाथ झा, अविनाश कुमार यादव भोलू, आलोक कुमार ठाकुर, एनएसयू आई के जिलाध्यक्ष नितीश कुमार, रौनक सम्राट, शशि कुमार, मंगल झा, सुमन कुमार, अमन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

