45वीं वाहिनी एसएसबी का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

WhatsApp Channel Join Now
45वीं वाहिनी एसएसबी का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां


45वीं वाहिनी एसएसबी का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां


सुपौल, 11 नवंबर (हि.स.)। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल , बीरपुर का 16वां स्थापना दिवस मंगलवार को वाहिनी परिसर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में अधिकारियों, जवानों, स्कूली बच्चों और संदीक्षा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। कमांडेंट ने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को वाहिनी के 16वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वाहिनी की गौरवशाली यात्रा अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रतीक है।

समारोह के दौरान वाहिनी के जवानों, स्कूली बच्चों, संदीक्षा सदस्यों और बिहार पुलिस के नवप्रशिक्षित जवानों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। गीत-संगीत और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। अधिकारियों और जवानों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों का आनंद लिया।

इस आयोजन ने वाहिनी परिवार के बीच आपसी सौहार्द, एकता, भाईचारे और सामूहिक समर्पण की भावना को और मजबूत किया। समारोह में क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया के कमांडेंट जनार्दन मिश्रा, कमांडेंट (मेडिकल) नरेश कुमार, उप कमांडेंट हरजीत राव सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, संदीक्षा सदस्य, बिहार पुलिस के नवप्रशिक्षित जवान और मीडिया कर्मी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775260 Articles

Share this story