45वीं वाहिनी एसएसबी बीरपुर में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम शुरू

WhatsApp Channel Join Now
45वीं वाहिनी एसएसबी बीरपुर में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम शुरू


45वीं वाहिनी एसएसबी बीरपुर में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम शुरू


सुपौल, 26 अक्टूबर (हि.स.)। 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बीरपुर में सोमवार, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत सोमवार को वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के दौरान सभी कार्मिकों ने कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदैव सजग रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने दैनिक कार्यों में नैतिक मूल्यों का पालन करने और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं कार्मिकों में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। इसके साथ ही संगठन के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित करना भी कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य है। वाहिनी में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्मिकों को अपने कार्यों में नैतिकता और ईमानदारी को प्राथमिकता देने तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की भावना अपनाने का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767119 Articles

Share this story