45वीं वाहिनी एसएसबी बीरपुर में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
45वीं वाहिनी एसएसबी बीरपुर में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि


45वीं वाहिनी एसएसबी बीरपुर में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि


सुपौल, 21 अक्टूबर (हि.स.)। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बीरपुर में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश की सुरक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में 45वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों को नमन किया।

इस दौरान देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस स्मृति दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्ष 2025-26 में विभिन्न सुरक्षा बलों के शहीद जवानों के बलिदान को स्मरण किया गया। अधिकारियों ने कहा कि देश की सुरक्षा, शांति और अखंडता बनाए रखने में सुरक्षा बलों के जवानों का योगदान अतुलनीय है। उनका त्याग और समर्पण सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने बलिदानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र की सेवा, सुरक्षा और अखंडता के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से शहीद जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764546 Articles

Share this story