तीसरी सोमवारी पर तिल्हेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे सहरसा डीआईजी, पत्नी संग किया जलाभिषेक

WhatsApp Channel Join Now
तीसरी सोमवारी पर तिल्हेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे सहरसा डीआईजी, पत्नी संग किया जलाभिषेक


सुपौल, 17 अगस्त (हि.स.)। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सदर प्रखंड के सुखपुर स्थित प्रसिद्ध तिल्हेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी क्रम में सहरसा के डीआईजी कुमार आशीष अपनी पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। उन्होंने भगवान शिव से जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना की।

डीआईजी के मंदिर पहुंचने पर मंदिर के पंडितों एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ज्योतिषाचार्य रमण चंद, एसडीएम मनोहर साहू सहित मंदिर के पंडित मौजूद रहे।

ज्योतिषाचार्य रमण चंद द्वारा डीआईजी कुमार आशीष एवं सदर एसडीओ मनोहर साहू को पाग एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

तीसरी सोमवारी को लेकर सुबह से ही तिल्हेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।

इधर, बरुआरी स्थित प्रसिद्ध कपिलेश्वर महादेव मंदिर में भी तीसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। मंदिरों में सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story