सारण में 11 वारंटी और 5 शराब कारोबारियों समेत 39 गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 18 जून (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़ और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पिछले 24 घंटे में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 39 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में ग्यारह वारंटी, सोलह शराब का सेवन करने वाले, पांच शराब कारोबारी, हत्या के प्रयास के दो, आईटी एक्ट के दो और चोरी के तीन अभियुक्त शामिल हैं।

अभियान के दौरान पुलिस ने पच्चीस लीटर अवैध शराब बारह लीटर देशी और तेरह लीटर विदेशी बरामद की। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, दो बैटरी, दो मशीनें, दो मोबाइल, एक एडमिट कार्ड, एक सरकारी पहचान पत्र और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

साथ ही पुलिस ने दो अपहृता को भी सकुशल बरामद किया है। अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा को देखते हुए की गई वाहनों की चेकिंग में 38 वाहनों से कुल 1,26,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story