सारण में 24 घंटे के विशेष अभियान में 39 आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 01 अगस्त (हि.स.)। अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया। विगत 24 घंटों के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 39 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इस विशेष अभियान के दौरान बारह वारंटियों, शराब कारोबार में संलिप्त सात तथा शराब सेवन करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा हत्या के प्रयास के चार, चोरी के पांच, पशु क्रूरता के तीन, खनन के एक और हत्या के मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 240.8 लीटर शराब जिनमें 239.8 लीटर देशी व 1 लीटर विदेशी, 7,800 रुपए नगद, छह मवेशी तथा पिकअप, ट्रैक्टर, टेम्पो, मोटरसाइकिल और साइकिल सहित कई वाहन जब्त किए हैं। साथ ही सघन वाहन जांच चलाकर 31 वाहनों से 73,000 रुपए का अर्थदण्ड भी वसूला गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story