सबका सम्मान- जीवन आसान के तहत 35 लोगों की हुई सुनवाई
भागलपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। 7 निश्चय 3 से बढ़ेगा अपना बिहार के तहत सबका सम्मान- जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गतशुक्रवार को लगभग 35 आम जनों के आवेदनों पर सुनवाई अपर समाहर्ता दिनेश राम द्वारा समीक्षा भवन में की गई। जिनमें लंबित पेंशन और जमीन विवाद से संबंधित मामले शामिल थे। सभी जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय, अंचल एवं थानों में एवं अन्य सभी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय में सबका सम्मान- जीवन आसान के तहत अपने विभाग से संबंधित विषय पर आम जनों के शिकायतों की सुनवाई की।
इस अवसर पर आम जनों के शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। उनके बैठने की व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा शौचालय की सुविधा भी सभी कार्यालय के समीप उपलब्ध कराई गई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

