मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का कार्यशाला एव सीएमई 11 अप्रैल से
भागलपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में सोमवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस दौरान डॉ सत्येंद्र कुमार विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग ने बताया कि आगामी 11 एवं 12 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज प्रांगण में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का कार्यशाला एव सीएमई का आयोजन एसोसिएशन ऑफ़ साइटोलॉजी एंड हिस्टोलॉजी के तत्वावधान से किया जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से वक्ता शामिल होंगे एवं अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। मुख्य वक्ता में डॉ मनोज कहर (सूरत), डॉ रूपेश गुण्डवार (महाराष्ट्र), डॉ के स्वामीनाथन (चेन्नई), डॉ असिताभा मंडल (कोलकाता) एवं डॉ तरुण कुमार एम्स पटना से शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से 150 से 200 प्रतिनिधि शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। तत्पश्चात एक एटलस का विमोचन भी किया जाएगा। उक्त एटलस को स्नातकोत्तर छात्रों में वितरित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से डॉ सत्येंद्र कुमार विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग, डॉ मुकेश प्रसाद साह, डॉ कुमार सुनीत, डॉ प्रीति सिंह, डॉ कुमारी रश्मि एवं डॉ सुप्रिया मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

