शिक्षक-स्नातक निर्वाचन में 26 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

WhatsApp Channel Join Now

दरभंगा, 06 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मंगलवार को कुल 26 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के शंभूनाथ ठाकुर, कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा, जदयू के डॉ. घनश्याम राय तथा निर्दलीय भूपनेश्वर राम, सुल्तान अहमद और अरुण कुमार झा समेत छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के सर्वेश कुमार, आदर्श मिथिला पार्टी के नगीना प्रसाद महतो, कांग्रेस के रजनीकांत पाठक, जन मिथिला विकास पार्टी के ब्रह्मानंद मिश्रा और बिहार जस्टिस पार्टी के भरत कुमार राय समेत 20 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इनमें 15 निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

निर्दलीय प्रत्याशियों में अशोक कुमार पांडेय, कृष्ण मोहन चौधरी, नेहा कुमारी, धर्मांश रंजन, संजय कुमार देव कन्हैया, शशि भूषण सिंह, सदन कुमार मिश्र, रिंकी कुमारी, मो. इमामुल हक, दिलीप कुमार, ब्रह्मदेव यादव, आदित्य कुमार झा, अनिल कुमार चौधरी, वरुणेश विजय एवं जयप्रकाश झा शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story