एसएसबी और सोनामनी गोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 किलो गांजा जब्त

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी और सोनामनी गोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 किलो गांजा जब्त


अररिया 21 नवम्बर(हि.स.)।एसएसबी 56वीं वाहिनी की बी समवाय डुबाटोला की टीम और सोनामनी गोदाम थाना पुलिस ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 किलो गांजा जब्त किया।संयुक्त दल ने सीमा स्तंभ संख्या 174/1 से लगभग तीन सौ मीटर भारतीय भू-भाग की ओर नाका ले-आउट में यह कार्रवाई की। नाका दल ने देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति सिर पर बोरी लादे नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा है।

भारतीय क्षेत्र में लगभग 15 मीटर अंदर आने के बाद जैसे ही उसे नाका दल की मौजूदगी की भनक लगी, वह बोरी फेंककर वापस नेपाल की ओर भागने लगा। संयुक्त दल द्वारा त्वरित पीछा करने के बावजूद अंधेरे और सीमावर्ती परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए तस्कर नेपाल की तरफ भाग निकलने में सफल रहा।घटनास्थल पर छोड़ी गई बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 25 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ को सोनामनी गोदाम थाना के सुपुर्द किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story