21वीं सदी का भारत विश्व गुरु के रूप में प्रतिस्थापित करने के लिए चेतना शक्ति का विकास भारतीयों का लक्ष्य : श्यामानंद झा
किशनगंज,30मार्च (हि.स.)।रामनवमी के शुभ अवसर पर शिवगंज धाम, शिव मन्दिर सेवा समिति-सह-प्रशाखा एस के मेंशन गायत्री परिवार बहादुरगंज द्वारा गुरुवार को लगभग हजार की संख्या में राम भक्त किशनगज पहुंचे। जंहा राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता श्यामानंद झा एवं व्यस्थापक कमलेश कुमार अधिवक्ता के द्वारा तिलक लगाकर सम्मान उपरांत श्रीराम का झंडा दिखाते हुए शहर की ओर प्रस्थान किया।
उक्त कार्य को सराहनीय एवं प्रशंसा करते हुए श्यामानंद झा ने व्यस्थापक कमलेश कुमार को माथे पर तिलक चंदन एवम मुकुट पहनाते हुए इस प्रकार का शुभ कार्य करते रहने का आशिर्वाद दिए।वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्यामानंद झा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम नवमी की पावन बेला पर परम पुनीत मंगल शोभायात्रा को मर्यादित ढंग से भाव भरे वातावरण में सादर विदा करते हुए एक सुंदर एवं मर्यादित पदयात्रा का मनोरम एवं अद्भुत परिदृश्य है।
उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को राम की मर्यादा से आवेष्ठित करते हुए समर्थ समृद्धि अनुशासित एवं दिव्य चेतना से ओतप्रोत दिव्य राष्ट्र का निर्माण करना है।21वीं सदी का भारत विश्व गुरु के रूप में प्रतिस्थापित करने हेतु जन-जन तक चेतना शक्ति का विकास हम भारतीयों का लक्ष्य है जो आने वाले समय में संपूर्ण रुप से प्रमाणित होकर रहेगा ऐसी परम पुनीत आशा है।
उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र महान है हम सब महान है। चंदन है इस देश की माटी तपोभूमि हर ग्राम है। हर नारी देवी की प्रतिमा है और बच्चा बच्चा राम है।
हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र

