20 करोड़ की लागत से बनेगा बिलट महथा कॉलेज का विज्ञान संकाय भवन

WhatsApp Channel Join Now
20 करोड़ की लागत से बनेगा बिलट महथा कॉलेज का विज्ञान संकाय भवन


दरभंगा 29 नवंबर (हि.स.)।

जिले के बिलट महथा आदर्श महाविद्यालय, बहेड़ी में निर्माणाधीन विज्ञान संकाय भवन की आधारशिला रविवार को स्थानीय विधायक एवं बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ एनडीए के सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी तथा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके चौधरी ने संयुक्त रूप से रखी। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण कराया जाएगा।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. एसके चौधरी ने कहा कि विधायक के प्रयासों से महाविद्यालय ने कम समय में उल्लेखनीय प्रगति की है। विज्ञान संकाय भवन के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन महाविद्यालय के विकास और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार में हरसंभव सहयोग करेगा।

विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि विज्ञान संकाय भवन विधानसभा क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को नई दिशा देगा। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने महाविद्यालय की प्रगति का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन को दिया।

समारोह में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कामेश्वर यादव, रामशंकर सिंह, मनोज चौधरी, नवीन शंकर सिंह, पिंटू झा सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785463 Articles

Share this story