गांजा सहित मोटरसाइकिल सवार दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गांजा सहित मोटरसाइकिल सवार दो तस्कर गिरफ्तार


पूर्वी चंपारण,01 जून (हि.स.)। जिले के दरपा थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र में थानाध्यक्ष अनिश कुमार के नेतृत्व में जवानो द्धारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान एक टीवीएस एक्स एल मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगो को रोका गया।

संदेह के आधार पर उनकी तलाशी के दौरान उनके पाॅकेट से एक किलो सात सौ साठ ग्राम गांजा बरामद किया गया।

उक्त गांजा मोटरसाइकिल सवार नेपाल से लेकर आ रहे थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कलां निवासी स्व समसुल अंसारी के पुत्र नाजिर अंसारी व फतुआ छौडादानो निवासी गोरख राउत के पुत्र हीरा राउत के रूप में किया गया।

गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

Share this story