बस से 190 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो महिला तस्कर गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण,27 अप्रैल (हि.स.)।जिले के सुगौली थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के छपवा चौक के पास मोतिहारी जा रही एक बस से 190 बोतल विदेशी शराब बरामद की है।
इस दौरान शराब तस्करी के आरोप में दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के अहिरवा टोला निवासी फिरोज खान की पत्नी रुबीना खातून, और बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी निवासी सज्जाद आलम की पत्नी सजरू नेशा के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों महिलाएं रक्सौल से मोतिहारी जा रही बस में तीन झोलों में कस्तूरी ब्रांड की 300 एमएल की कुल 190 बोतल शराब लेकर जा रही थीं। बरामद शराब की कुल मात्रा 57 लीटर बताई गई है।इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

