17वीं बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा ने किया युवा आपदा मित्र शिविर प्रारंभ
सहरसा, 20 फ़रवरी (हि.स.)। 18 से 27 फरवरी 2026 तक ओटीसी बरौनी में युवा आपदा मित्र शिविर प्रारम्भ हुआ। यह शिविर बिहार एवं झारखंड निदेशक भागलपुर ग्रुप की निगरानी में किया जा रहा है।
शिविर का शुभारंभ करते हुए 17 बिहार बटालियन एनसीसी के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल बी सत्यनारायण ने कहा की इस शिविर में कैडेटों को प्राथमिक चिकित्सा, बचाव तकनीक और राहत कार्यों का प्रशिक्षण एसडीआरएफ के प्रशिक्षक के माध्यम से दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का लक्ष्य कैडेटों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाकर आपातकालीन स्थिति में पहले रिस्पॉन्डर के रूप में तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि देश भर में कई हजार एनसीसी कैडेट युवा आपदा मित्र बनकर प्राकृतिक आपदाओं के समय लोगों की सहायता करेंगे। उन्हें प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय डेटाबेस से जोड़ा जाएगा ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर देश की सेवाओं का उपयोग किया जा सके।
कर्नल बी सत्यनारायण ने कहा कि यह योजना एनडीएम के सहयोग से देश भर में आपदा तैयारियों को मजबूत करने के लिए लागू की जा रही है। जिसमें एनसीसी कैडेट्स की भूमिका महत्पूर्ण है। उन्होंने कहा कि कैंप में चयनित कैडेट्स को ड्रोन ऑपरेशन पहलुओं पर भी प्रशिक्षित किया जायेगा। जो आपदा के समय काम आ सकते हैं।इस कैंप में बिहार के विभिन्न जिलों के लगभग 580 कैडेट भाग ले रहें हैं।
इस कैंप के अंतिम दिन सांस्कृतिक प्रोग्राम भी कैडेट द्वारा एवं विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।इस कैंप मे मेजर डॉ गौतम कुमार, ले मो रकीब. उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

