उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

WhatsApp Channel Join Now
उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू


नवादा, 23 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सोखोदेवरा स्थित जेपी आश्रम परिसर के राजेंद्र भवन में गुरुवार को उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. जयवंत कुमार सिंह,अंगद कुमार,रजत रंजन,कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. शशांक शेखर सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कृषि विज्ञान केंद्र एवं ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के गया,नवादा,शेखपुरा,जमुई एवं नालंदा जिलों से आए लगभग 50 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उर्वरक विक्रेताओं को केवल विक्रेता की भूमिका तक सीमित न रहकर कृषि तकनीकी सलाहकार के रूप में भी कार्य करना चाहिए। उन्होंने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को किसानों तक पहुंचाने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कृषि वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों एवं उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा करते हुए वैज्ञानिक उर्वरक प्रबंधन को खेत स्तर पर लागू करने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि उर्वरक विक्रेता किसानों के प्रथम संपर्क बिंदु होते हैं,इसलिए उनका तकनीकी रूप से दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर सहयोगी पिंटू पासवान,सलोनी कुमारी,श्रवण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story