भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संतोष ने संभाली कुर्सी, ढोल नगाड़े के साथ हुआ स्वागत

WhatsApp Channel Join Now


भागलपुर, 15 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ाते हुए बड़े से बड़े दायित्व निर्वहन करने के लिए तैयार करती है। मुझ जैसे कार्यकर्ताओं पर जिला अध्यक्ष जैसे बड़े दायित्व सौंपा जाना पार्टी का कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास को दर्शाती है। इस दायित्व को आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी के उम्मीद पर खरा उतरने का कार्य करूंगा। आने वाले 2024 और 25 के चुनाव में पार्टी के झोली में सभी सीट देने का प्रयास करूंगा। यह बातें कार्यभार ग्रहण करने के दौरान रानी तालाब स्थित पार्टी कार्यालय में पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने बुधवार को कही।

उल्लेखनीय है कि आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने संतोष कुमार को अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया और मुंह मीठा करते हुए अपना कार्यभार सौंपा। मौके पर रोहित पाण्डेय ने कहा कि हमारे पार्टी में एक लोकतांत्रिक पार्टी है यहां दायित्व बदलते रहता है। हमारा दो टर्म पूरा हुआ और अब संतोष जी का कार्यकाल यहां से शुरू होता है। कल किसी और का कार्यकाल होगा। यह सतत प्रक्रिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता हरवंश मणि सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बनाए गए फार्मूले को आज भी भारतीय जनता पार्टी अपनाई हुई है। यही हमारे पार्टी की विशेषता है, जो अन्य पार्टी में देखने को नहीं मिलता है। विधान पार्षद डॉ एनके यादव ने कहा कि पार्टी बहुत कुछ सोच समझकर जिम्मेदारी देती है। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि संतोष जी के साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को आगे ले चलें।

कार्यक्रम को जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय बर्मन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, रूबी दास सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया और संतोष को बधाई दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रोशन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन उमाशंकर ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

Share this story