सुपौल के रोहित कुमार ने 14वीं सीमित सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में हासिल किया चौथा स्थान, बनेंगे जिला जज

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल के रोहित कुमार ने 14वीं सीमित सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में हासिल किया चौथा स्थान, बनेंगे जिला जज


सुपौल, 01 नवंबर (हि.स.)।

पटना उच्च न्यायालय की ओर से आयोजित 14वीं सीमित सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में सुपौल के रोहित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में चौथा स्थान हासिल किया है।

उनकी इस सफलता से जिले का नाम रोशन हुआ है। परीक्षा में बेहतर रैंक हासिल करने के बाद अब वे जिला न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत होंगे। रोहित कुमार सुपौल शहर के गांधी मैदान निवासी बैद्यनाथ प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। वर्तमान में वे वैशाली जिले के हाजीपुर अंतर्गत महनार अनुमंडल में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर कार्यरत हैं।

पटना उच्च न्यायालय की ओर से आयोजित 14वीं सीमित सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।

रोहित की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को न्यायिक सेवा में लंबे समय से किए जा रहे परिश्रम, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम माना जा रहा है। जिले के लोगों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि जिला न्यायाधीश के रूप में भी वे अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770420 Articles

Share this story