मनाई गई बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, पूर्व विधायक ने बताया आधुनिक बिहार का निर्माता

WhatsApp Channel Join Now
मनाई गई बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, पूर्व विधायक ने बताया आधुनिक बिहार का निर्माता


भागलपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केशरी' डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती बुधवार को भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में पूरी श्रद्धा और समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक अजीत शर्मा और उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीकृष्ण बाबू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी बिहार में औद्योगिक क्रांति के जनक थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही उनके कार्यकाल में बिहार देश का सबसे सुशासित राज्य बना था।

उन्होंने सामाजिक सुधारों पर जोर देते हुए बताया कि श्रीकृष्ण बाबू ने दलितों को सामाजिक बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए तत्कालीन बिहार के बैद्यनाथ धाम मंदिर में दलितों का प्रवेश कराया, जो एक ऐतिहासिक सामाजिक क्रांति का आगाज था।

शर्मा ने आगे कहा कि देश की आजादी में भी उनका अमूल्य योगदान था। उनका महान व्यक्तित्व और कृतित्व हमेशा भावी पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा और उनके बताए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस समारोह में बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ. अभय आनंद, मुजफ्फर अहमद, बिपिन विहारी यादव, कांग्रेस नेता सोइन अंसारी (बाँका जिला प्रभारी), ई. रवि कुमार, पार्षद नेजाहत अंसारी, पार्षद जाबीर अंसारी, सैफुल्लाह अंसारी, जुम्मन अंसारी, ज्योति यादव, मिनाक्षी रॉयल, डॉ. प्रदीप सिंह, बंटी कु. दास, रमीज राजा, उषा रानी, अरविन्द झा सहित दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764437 Articles

Share this story