तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 25 मई (हि.स.)। जिले में एकमा स्थानीय थाना क्षेत्र के भटौली गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब नजदीक के एक पोखरे में नहाने के दौरान 13 वर्षीय आदित्य कुमार नमक बालक की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार आदित्य अपने दोस्तों के साथ पोखरे में नहाने गया था। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे लेकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सीएचसी परिसर में आदित्य की मां और परिजनों की चीख-पुकार से वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। मृतक के पिता अजय यादव बाहर रहकर काम करते हैं। इस हादसे से पूरे गांव और पीड़ित परिवार गमगीन हो गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story