गंगा स्नान के दौरान 13 वर्षीय बालक लापता

WhatsApp Channel Join Now
गंगा स्नान के दौरान 13 वर्षीय बालक लापता


भागलपुर, 29 जून (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नामामि गंगे घाट पर सोमवार सुबह गंगा स्नान करने के दौरान एक 13 वर्षीय बालक का अचानक पैर फिसल गया। जिसके बाद वह खाई मे गिर गया। बालक खाई मे जाते ही लापता हो गया।

इस दौरान परिजन चिखते चिल्लाते रहे लेकिन कोई बचाव को आगे नहीं आया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सीओ, थानाध्यक्ष और एसडीआरएफ टीम को दिया।

गंगा में लापता होने वाले बालक की पहचान रमन कुमार, अब्जूगंज, गंगापुर अठगामा गांव के रहने वाले के रूप मे हुआ है। बालक के परिजन ने बताया कि घाट काफी खतरनाक है।

हमलोगों को खाई का अंदाजा नहीं था। पानी में उतरते ही पैर के नीचे से मिट्टी सिसक गया। जिसके बाद बालक गंगा मे लापता हो गया है।

इस घटना से परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story