रतनपुर थाना परिसर में 1250 लीटर नेपाली देशी शराब का विनिष्टीकरण
सुपौल, 26 जुलाई (हि.स.)। जिले के रतनपुर थाना परिसर में रविवार को पूर्व के आठ मामलों में जब्त 1250 लीटर नेपाली देशी शराब का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया। कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई।
रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि न्यायालय एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विनिष्टीकरण के दौरान बसंतपुर के अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह बतौर दंडाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, उत्पाद विभाग के सहायक उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह भी पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

