जान जोखिम में डालकर परीक्षा देने को विवश छात्र, 20 फीट खाई के ऊपर चचरी पुल बना सहारा

WhatsApp Channel Join Now
जान जोखिम में डालकर परीक्षा देने को विवश छात्र, 20 फीट खाई के ऊपर चचरी पुल बना सहारा


भागलपुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। भागलपुर सिटी कॉलेज को बनाए गए परीक्षा केंद्र की स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए समुचित सड़क व्यवस्था नहीं है। केंद्र के ठीक सामने बने संकरे चचरी पुल के सहारे परीक्षार्थी और शिक्षक आ-जा रहे हैं। यह पुल कम क्षमता वाला है और इसके नीचे लगभग 20 फीट गहरी खाई है।

परीक्षा के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं की भीड़ इस पुल से गुजर रही है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। जरा सी लापरवाही या संतुलन बिगड़ने पर गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था और सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story