जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ के 105 अधिवक्ताओं ने ग्रहण की जदयू की सदस्यता

WhatsApp Channel Join Now
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ के 105 अधिवक्ताओं ने ग्रहण की जदयू की सदस्यता


नवादा, 02 मई (हि.स.)। नवादा जिला अधिवक्ता संघ परिसर में शनिवार को एक विशेष अभियान चलाकर जिला जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष राज किशोर दांगी के नेतृत्व में एक 105 अधिवक्ताओं ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष राजकिशोर दांगी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकसित बिहार के सपनों को साकार करने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में समाज के सर्वोच्च बुद्धिजीवी माने जाने वाले अधिवक्ताओं के बीच जाकर उन्हें सदस्यता ग्रहण के लिए आग्रह किया गया।

उन्होंने कहा कि 105 अधिवक्ताओं ने स्वेच्छा से जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की। जो नवादा जिले के इतिहास की पहली घटना है। इतनी बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने आजतक किसी भी दल का सदस्यता नहीं ग्रहण की थी।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता बुद्धिजीवी समाज के मेरुदंड है। जदयू के उत्थान के लिए उनकी सक्रियता समाज तथा पार्टी के लिए बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत दूसरे चरण में और भी अधिवक्ताओं को जनता दल यूनाइटेड का सदस्य बनाया जाएगा।

इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के राज्य कार्यकारिणी सदस्य हरि कृपाल, डॉ रेयाज ख़ाँ, नेजाम खान कल्लू आदि जनता दल सदस्य भी सक्रिय थे। जिला अध्यक्ष श्री दांगी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में चरणबाद तरीके से सदस्यता अभियान चलाई जा रही है। सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य पर काम किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story