नालंदा जिले में अलग–अलग हादसे में 4 लोगों की डुबने से मौत

WhatsApp Channel Join Now

नालंदा, 16 सितंबर (हि.स.)।

जिले के दो अलग-अलग थाना इलाके में बीते 24 घंटे के दौरान पानी में डूबकर चार लोगों की मौत हो गई।

घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। पहली घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव के समीप नदी से करीब 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं दूसरी घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के बिजवन गांव के समीप खेत के गड्ढे में जमा पानी से एक युवक का शव बरामद किया गया। यहां भी शव की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रख लिया है। दोनों मामलों में पुलिस शवों की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।तिसरी घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के सुरजनचक गांव निवासी मुन्ना कुमार के 10 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की डूबने से मौत हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि तीज पूजा के बाद गौरा-गणेश की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए आज बुधवार को परिजनों के साथ बलुआपर खंधा के हसन पईन के पास गया था। उसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।

परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उसे पानी से बाहर निकालकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया। पटना ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गयी।

इसी तरह परवलपुर बाजार स्थित मुहाने नदी के समीप शौच करने गये 30 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान परवलपुर बाजार निवासी अर्जून यादव के पुत्र मंटू कुमार के रूप में हुई है।

युवक मंगलवार की शाम सेवा शिक्षा निकेतन विद्यालय के समीप स्थित नदी के समीप शौच के उपरांत पानी छुने के लिए गया था। उसी दौरान पैर फिसलने से युवक नदी में जा गिरा। देर होने पर परिजनों द्वारा उसकी खोज की गयी।जहां दो घंटे के बाद नदी से युवक का शवो निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की माता पिता व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story