‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

WhatsApp Channel Join Now
‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने प्रधानमंत्री का जताया आभार


कटिहार, 17 अप्रैल (हि.स.)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को कटिहार की नारी शक्ति ने एकजुटता दिखाई। जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने पदयात्रा निकालकर इस ऐतिहासिक कदम के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।

पदयात्रा में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री निशा सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम युगांतकारी फैसला है। नीति-निर्माण में महिलाओं की भूमिका बढ़ने से व्यवस्था और अधिक सशक्त, संवेदनशील और जनोन्मुखी बनेगी। यह कानून महिलाओं को सिर्फ प्रतिनिधित्व नहीं, बल्कि नेतृत्व का अवसर देगा।

पदयात्रा में कोढ़ा विधायक कविता पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला नेता और कार्यकर्ता शामिल हुईं। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ महिलाओं ने अधिनियम को महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।

पदयात्रा में शोभा जायसवाल, मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, नारी वंदन टोली के संयोजक महेन्द्र झा, मंजू चंद्रवंशी, रीना झा, पूनम सिंह, विभा मिश्रा, कमलेश भगत, कार्यक्रम प्रभारी बबीता यादव, मुखिया श्वेता राय, रूचि जायसवाल, गीता पासवान, आरती चौधरी, नीतू पासवान, रंजना झा, सरिता जायसवाल, विनीता वासवानी, बुलबुल सिंह समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story