हृदयनगर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर सांसद से की गई पहल

WhatsApp Channel Join Now
हृदयनगर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर सांसद से की गई पहल


सुपौल, 26 जुलाई (हि.स.)। जिला के वसंतपुर प्रखंड के हृदयनगर पंचायत के समाजसेवी धीरज रंजन ने सांसद दिलेश्वर कामैत से पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की है। उन्होंने सांसद को सौंपे गए ज्ञापन में वार्ड संख्या 2 में पनिया देवी से चौरसिया टोला होते हुए ठाकुर टोला तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के निर्माण की मांग की है। साथ ही, वार्ड संख्या 3 में यादव टोला से महापातेश्वर मंदिर होते हुए पनिया देवी के सामने स्थित SH-91 तक संपर्क सड़क के निर्माण का भी अनुरोध किया है।

इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्या 1 के ब्राह्मण टोला स्थित काली मंदिर मैदान का बच्चों के खेल एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए जीर्णोद्धार एवं विकास कराने की भी मांग की गई है। समाजसेवी धीरज रंजन ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा बच्चों को खेलकूद के लिए सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने जनहित में इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story