श्रावणी मेला से पूर्व अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर

WhatsApp Channel Join Now
श्रावणी मेला से पूर्व अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर


भागलपुर, 18 जुलाई (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज़ 11 दिन शेष रह गए हैं, जिसको लेकर सुल्तानगंज में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर सीओ रमण कुमार, बीडीओ संजीव कुमार और थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में सुल्तानगंज शहर एवं गंगा घाट पर लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार को ब्लॉक रोड, गंगा घाट, बाईपास रोड, नमामि गंगा घाट और अजगैविनाथ गंगा घाट जानेवाले रास्ते पर जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी अतिक्रमणकारीयों को कहा कि नाले के अन्दर दुकानें लगायें और जो भी नाले बाहर दुकानें और झोपड़ी बनायें है, उसे श्रावणी मेला से पूर्व हटा लें। ऐसा नहीं करने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दंडित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story