मातृशक्ति गोष्ठी एवं पूल पार्टी आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
मातृशक्ति गोष्ठी एवं पूल पार्टी आयोजित


भागलपुर, 13 मई (हि.स.)। गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल के प्राथमिक खंड पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी भागलपुर में बुधवार को मातृशक्ति गोष्ठी एवं कक्षा अरुण से द्वितीय तक के भैया बहनों का पूल पार्टी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ मधुसूदन झा, अभिभावक प्रतिनिधि सीमा देवी, मातृशक्ति की अध्यक्ष अर्चना झा, उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, अभिभाविका निभा झा एवं ममता जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया किया।

विद्यालय की आचार्या रेणु कुमारी ने सभी माताओं से सुवर्ण प्राशन के संबंध में विस्तार से बताया और बोली कि बच्चों के समग्र विकास के लिए सुवर्ण प्राशन टीकाकरण अत्यंत आवश्यक हो गया है। यह टीकाकरण बच्चों को जन्म से 12 वर्ष की आयु के बच्चों को पिलाया जाता है।

प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि सुवर्ण प्राशन के टीकाकरण से वायरल इंफेक्शन से बचाव होता है, बुद्धि तीक्ष्ण होता है, स्मरण शक्ति तीव्र होता है ,ज्ञानर्जन क्षमता एवं पाचन शक्ति बढ़ती है। प्रति माह के 27वें दिन पुष्य नक्षत्र में यह टीकाकरण पिलाया जाता है। इससे मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास होता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story