भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया


अररिया, 25 दिसम्बर(हि.स.)। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया।

मौके पर फारबिसगंज सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता एवं भाजपा नेता शंभू साह,प्रवीण कुमार की उपस्थिति में आयोजित जयंती समारोह में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता प्रवीण कुमार और शंभू साह ने कहा कि अटलजी एक व्यक्ति नही,बल्कि एक विचार है। और उनका जीवन एक संस्कार है। जिन्होंने भारत को विश्व मानचित्र पर एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर विचारधारा-सिद्धांतों व आदर्श पर आधारित अपनी राजनीति व राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत कर जन जन के प्रिय हुए।कहा कि अटलजी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्र सेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी।

वही भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू भाजयुमो नगर अध्यक्ष आदित्य गुप्ता,वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप कनोजिया, भाजपा नेत्री नीलिमा साह, ममता देवी,प्रियंका सिंह वार्ड पार्षद गणेश गुप्ता,अरुण निराला, रामनाथ साह,राजा कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि महामना अटलजी भाजपा के पितृ पुरुष थे,जो युगों युगों तक पार्टी कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक और प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद युवा मोर्चा जिला महामंत्री मिठू सोनी, नंदन ठाकुर सहित अनेकों कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story