भागलपुर विभाग पूर्व छात्र संयोजक, सह संयोजक बैठक संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
भागलपुर विभाग पूर्व छात्र संयोजक, सह संयोजक बैठक संपन्न


भागलपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में रविवार को आयोजित सैनिक स्कूल गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी चंपानगर भागलपुर में भागलपुर विभाग के पूर्व छात्र संयोजक एवं सह संयोजक बैठक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रांतीय पूर्व छात्र संयोजक अनुराग महाराणा, पूर्व छात्र सह संयोजक अभिषेक पांडे, जिला निरीक्षक भागलपुर विभाग सतीश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य ममता जायसवाल, पूर्व छात्र चमन झा, पूर्व छात्र अमित राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सतीश कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार की बैठक से पुराने सहपाठियों, आचार्य एवं अपने संस्थान से जुड़े रहने का महत्वपूर्ण और भावनात्मक कार्यक्रम है।

अभिषेक पांडे ने कहा कि हमने जो संस्कार विद्यालय से सीखा है उसे समाज में प्रसारित करना है ।इसके लिए समाज में होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में हमें भाग लेना है और समाज की सेवा करना है। अनुराग महाराणा ने कहा कि अपना अनुभव साझा करने तथा जीवनभर विद्यालय एवं विद्यालय परिवार से संबंध बना रहे इसलिए समय-समय पर इस प्रकार का बैठक आवश्यक है।

प्रधानाचार्य अमरेश कुमार द्वारा अतिथि परिचय एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में भागलपुर विभाग के 24 विद्यालय के पूर्व छात्र संयोजक एवं सह संयोजक इस बैठक में भाग ले रहे हैं। मंच संचालन पूर्व छात्र सौरभ आचार्य द्वारा किया गया इस अवसर पर अभिजीत आचार्य, रोहित कुमार, शशि भूषण मिश्र, पवन पंजियारा, सागर कुमार, महेश कुमर, जैनिल झा एवं 30 पूर्व छात्र संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story