बिहार से तीन राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों का एकसाथ राज्यसभा पहुंचना गौरव का क्षण: उमेश सिंह कुशवाहा

WhatsApp Channel Join Now
बिहार से तीन राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों का एकसाथ राज्यसभा पहुंचना गौरव का क्षण: उमेश सिंह कुशवाहा


जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सीएम नीतीश सहित एनडीए के सभी नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों को दी बधाई

पटना, 16 मार्च (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर नीतीश सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों को बधाई दी।

उन्हाेंने राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर यशस्वी मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह बिहार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि एकसाथ तीन राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा में निर्वाचित हुए हैं। इससे संसद के उच्च सदन की गरिमा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी वरिष्ठ नेताओं के विशाल राजनीतिक अनुभव से संसद में लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी, जनहित के मुद्दों को सदन में सशक्त आवाज़ मिलेगी, और बिहार के विकास तथा प्रदेशवासियों के हितों को नई गति और दिशा प्राप्त होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story