नारी सशक्तिकरण की मिसाल: छात्राओं ने संभाला विद्यालय का संपूर्ण संचालन

WhatsApp Channel Join Now
नारी सशक्तिकरण की मिसाल: छात्राओं ने संभाला विद्यालय का संपूर्ण संचालन


बक्सर, 19 जनवरी (हि.स.)।नगर के सिविल लाइंस स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, बालिका खंड में नारी सशक्तिकरण को साकार करते हुए दशम कक्षा की छात्राओं ने एक दिन के लिए विद्यालय का संपूर्ण प्रशासनिक, शैक्षणिक व कार्यालयीय संचालन सफलतापूर्वक किया। प्रधानाचार्या का दायित्व सौम्या पाठक ने निभाया, जबकि उपप्रधानाचार्य की भूमिका प्रज्ञा ओझा ने कुशलता से संभाली।

कार्यालय कार्यों में शुल्क संकलन व नामांकन की जिम्मेदारी अनुष्का पांडेय व स्मिता कुमारी ने निभाई। शिक्षण प्रमुख के रूप में श्रेया तिवारी व कृतिका राय ने पठन-पाठन का संचालन किया। छात्राओं ने ‘सशक्त पंचपदी’ अध्यापन शैली के माध्यम से विभिन्न विषयों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने इसे नेतृत्व विकास व राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रबंधन समिति ने भी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार ओझा

Share this story