दवा व्यवसायी संघ के चुनाव में नहीं बन पाई आम सहमति

WhatsApp Channel Join Now
दवा व्यवसायी संघ के चुनाव में नहीं बन पाई आम सहमति


अररिया, 20 मार्च(हि.स.)।

आगामी 5 अप्रैल को फारबिसगंज केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के होने वाले चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए आम सहमति के आधार पर चयन का प्रयास विफल रहा।

सत्र 2026- 29 के लिए होने वाले फारबिसगंज केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के संगठनात्मक चुनाव में आम सहमति बनाने हेतु चुनाव संचालन समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी संदीप डाबरीवाला की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में हुई। जिसमें सहायक चुनाव पदाधिकारी अजीत कुमार झा एवं मो,। जासीम के अलावा सभी 12 प्रत्याशी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में राकेश रौशन, ललित केडिया, दीपक शर्मा, मो. जुबेर,अमित अग्रवाल, जोगबनी के सुदीप कुमार,मनोज साह एवं संजय साह,नरपतगंज से मिथिलेश दास उर्फ बबलु, हरिपुर से मो. नौशाद आदि मौजूद थे.काफी गहन विचार विमर्श मीमांसा एवं मान मनोवल के उपरांत भी आम सहमति पर बात नहीं बन पाई। नामांकन दाखिल किए हुए सभी प्रत्याशी चुनाव लड़ने के प्रति दृढ़ संकल्पित दिखे।

अध्यक्ष पद के लिए अवधेश कुमार साह एवं मो. इम्तियाज, कोषाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार गुप्ता एवं सुधीर कुमार जायसवाल संगठन सचिव के लिए मुकेश जायसवाल एवं मणिशंकर कुमार,उपाध्यक्ष पद के लिए गोपाल कृष्ण सोनू एवं मनोज मेहता के बीच सीधा मुकाबला होगा।जबकि सचिव पद के लिए कुंदन कुमार, मनोज कुमार भारती एवं शंकर प्रसाद साह के बीच त्रिकोणात्मक मुकाबला होगा। जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए मात्र एक नामांकन दाखिल होने के कारण गणेश यादव निर्विरोध चुने जाएंगे। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति पूरे साक्ष्य के साथ 30 मार्च तक की जा सकेगी,यह विशेष प्रावधान किया गया है।चुनाव स्थल सिद्धसागर भवन परिसर में किसी भी तरह का चुनाव प्रचार पूर्णत वर्जित होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story