दम घुटने से 3 मजदूरों की हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शाेक, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये देने की घोषणा
पटना, 22 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के कदवा थाना क्षेत्र में शौचालय की टंकी में लगे शटरिंग को खोलने के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना काफी दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूँ। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

