जेपी आश्रम में खादी पुरूष त्रिपुरारी शरण की मनी 13 वीं पुण्यतिथि

WhatsApp Channel Join Now
जेपी आश्रम में खादी पुरूष त्रिपुरारी शरण की मनी 13 वीं पुण्यतिथि


नवादा,28 जून (हि.स.)। सर्वोदयी नेता व बिहार खादी पुरूष त्रिपुरारी शरण की 13वीं पुण्यतिथि रविवार को सोखोदेवरा जेपी आश्रम में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम निर्माण मंडल के परियोजना निदेशक डॉ० भारत भूषण शर्मा ने की।

इस अवसर पर लोगों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि त्रिपुरारी शरण एक महान समाजसेवी, सर्वोदय नेता एवं खादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा,खादी ग्राम उद्योग, सर्वोदय एवं भूदान आंदोलन को समर्पित किया।

वक्ताओं ने कहा कि खादी के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बताया गया कि त्रिपुरारी शरण बिहार राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके प्रयासों से खादी के विकास को नई दिशा मिली। यही कारण रहा कि झारखण्ड सरकार ने भी उन्हें “खादी रत्न” सम्मान से सम्मानित किया था। इसके पूर्व उनके पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वोदय आश्रम में सामूहिक साफ सफाई एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।

मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ० जयवंत कुमार सिंह,वैज्ञानिक अंगद कुमार, दिनेश मंडल, सुचिता तिर्की, धीरेंद्र कुमार मनु, पिंटू पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story