जिला प्रशासन ने 23 सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जिला प्रशासन ने 23 सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण


जिला प्रशासन ने 23 सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण


जिला प्रशासन ने 23 सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण


सारण, 18 मार्च (हि.स.)। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के संयुक्तादेश पर जिला के सभी 23 सरकारी चिकित्सा संस्थानों में संयुक्त जाँच दल द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण की पारदर्शिता और गंभीरता को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जाँच दल में एक प्रशासनिक पदाधिकारी, एक चिकित्सा पदाधिकारी तथा एक पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया है। आज 18 मार्च को गठित इन टीमों ने सदर अस्पताल सहित सभी अनुमंडलीय अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जाँच के दौरान अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं के वितरण में पाई जाने वाली किसी भी प्रकार की कोताही को संज्ञान में लिया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के उपरांत सभी दल विहित प्रपत्र में अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और पदाधिकारियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुचारू रूप से पहुँचे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story