जयप्रकाश आंदोलन की वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित
भागलपुर, 18 मार्च (हि.स.)। भागलपुर के सुजागंज स्थित एक होटल परिसर में बिहार आंदोलन 1974 सह जयप्रकाश आंदोलन की वर्षगांठ प्रकाश चंद गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई गई। समारोह का संचालन अरविंद कुमार रामा ने किया एवं विशिष्ट अतिथि डॉ मनोज कुमार पूर्व कुलपति अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा थे। कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर भागलपुर एवं बांका जिले के जेपी सेनानियों ने भाग लेकर नया संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जेपी सेनानियों की समस्या के समाधान एवं संगठन को आगे बढ़ाने के लिए 5 सदस्य समिति बनाई जाए। जिसमें प्रकाश चंद गुप्ता संयोजक, सहित अरविंद कुमार रामा, अजय कुमार चौधरी, सकलदेव मंडल एवं रंजीत कुमार को शामिल किया गया। इसमें इसके साथ ही जेपी सेनानियों की विधवा को पेंशन प्रदान कराने, भूमिगत आंदोलनकारियों को भी पेंशन मिले एवं जो भी आंदोलनकारी उस समय जेल गए उन्हें भी सम्मान पूर्वक पेंशन मिलना चाहिए। सरकारी घोषणा के अनुसार जेपी सेनानियों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा एवं कार्ड मिलना चाहिए। उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा प्रदान करते हुए समस्त सुविधाएं देनी चाहिए।
यह भी निर्णय लिया गया कि पूरे राज्य स्तर पर संगठन बनाया जाए एवं सरकार पर सुधार के लिए दबाव बनाया जाए। ताकि सभी समस्याओं का समाधान हो। आगामी 5 जून को गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में संपूर्ण क्रांति दिवस का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा।
उल्लेखनीय हो कि बिहार छात्र आंदोलन की शुरुआत 18 मार्च 1974 हुई थी। यह कार्यक्रम संपूर्ण क्रांति आंदोलनकारी मंच एवं गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।