कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा जाना स्वागतयोग्य निर्णय:अशोक चाैधरी
पटना, 19 नवंबर (हि.स.)। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डाॅ. अशोक चाैधरी ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा जाना स्वागतयोग्य निर्णय है। इस फैसले से प्रदेश की जनता में खुशी की लहर है। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
डाॅ. अशोक चाैधरी ने गुरुवार काे जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकाराें से बातचीत में कहा कि नीतीश सेतु के शिलान्यास से लेकर इसके निर्माण तक नीतीश कुमार की अग्रणी भूमिका रही है।
यह खुशी का विषय है कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीतीश सेतु का उद्घाटन करने वैशाली आ रहे हैं।
उन्हाेंने विपक्ष पर बयान देते हुए कहा कि विपक्ष बिना किसी योगदान के श्रेय लेने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता उसके इस रवैये को भलीभांति समझ रही है। विपक्ष के किसी भी बहकावे में जनता आने वाली नहीं है।
माैके पर माैजूद मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री मदन सहनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए अनर्गल आरोपों का सहारा ले रहा है, लेकिन इससे उसे कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब की खरीद-बिक्री में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके विरुद्ध सरकार कठोर कार्रवाई करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया है। सड़़क एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जिस प्रकार बिहार की धरती पर जेपी सेतु, अटल पथ और लोहिया पथ जैसे ऐतिहासिक निर्माण राज्य की पहचान एवं गौरव बने हैं, उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब ‘नीतीश सेतु’ भी इस कड़़़ी में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

