अग्निपीड़ित पांच परिवारों के बीच रेड क्रॉस ने बांटी राहत सामग्री

WhatsApp Channel Join Now
अग्निपीड़ित पांच परिवारों के बीच रेड क्रॉस ने बांटी राहत सामग्री


सुपौल, 13 सितंबर (हि.स.)। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, सुपौल शाखा की ओर से रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में पिछले दिनों हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।

रेड क्रॉस सोसायटी ने अग्निकांड पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे बढ़ते हुए उन्हें आवश्यक घरेलू एवं उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई।

इस दौरान पांच पीड़ित परिवारों को किचेन सेट, तिरपाल, बाल्टी, मच्छरदानी, साड़ी, साबुन सहित अन्य राहत सामग्री प्रदान की गई। राहत सामग्री मिलने से अग्निकांड प्रभावित परिवारों ने राहत महसूस की।

राहत वितरण कार्यक्रम में नगर परिषद के मुख्य पार्षद सह रेड क्रॉस पेट्रोन सदस्य राघवेन्द्र झा, पेट्रोन सदस्य विजय शंकर चौधरी, वाइस चेयरमैन सुब्रत मुखर्जी, सचिव राम कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अभय तिवारी, प्रबंध समिति सदस्य नीलम कुमारी एवं चंद्रशेखर चौधरी मौजूद थे। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया कुमार सिंह एवं अमरनाथ साह भी उपस्थित रहे।

रेड क्रॉस पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था आपदा एवं विपदा की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है। पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story